पथ के साथी

Thursday, October 1, 2026

1531-- मैं लौट आऊँगा

 

- मैं लौट आऊँगा

रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

 


मैं चला आऊँगा

बिना साँकल बजाए

आँगन के फूलों को सहलाकर

खिड़की से होकर

बनकर हवा का झोंका,

बैठ जाऊँगा

अपनी व्हील चेयर पर

चाय के कप से उठती

भाप को पीकर

तुम्हें देखकर मुस्कुराऊँगा।

 

नश्वर माटी के घट से निकल

जल में पनडुब्बे की तरह

डुबकी लगाकर

मिट्टी में मिल जाऊँगा,

एक दिन चुपचाप

किसी  सिन्दूरी भोर में

फिर उग आऊँगा

कोई फूल बनकर।

 

उड़ूँगा आँगन में

फुलचुही बनकर

जब तुम उदास होगे,

मीठे स्वर में

तुम्हें ही पुकारूँगा-

“मैं कहीं नहीं गया

मैं नित्य हूँ, मैं शाश्वत हूँ

मैं ड्राइंगरूम की आराम कुर्सी पर

उनींदा-सा धूप सेंक रहा हूँ।”

 

उदास न होना

मैं कहीं नहीं गया,

बस कुछ देर को

गायब हो गया था

भूले गीत की तरह,

तुम प्रतीक्षा करना

मैं लौट आऊँगा।

(30 सितम्बर 2026)

-0-

 

 

 

 

 

33 comments:

  1. बेहतरीन कविता, आशा का संचार करती हुई एक सुंदर भोर सी ताजी।
    सादर नमन।

    ReplyDelete
  2. हृदयस्पर्शी कविता! सपने जैसे सुखद ❤️🙏

    ReplyDelete
  3. बहुत ही सुन्दर लिखा है आपने , हार्दिक बधाई आपको।

    ReplyDelete
  4. मनोभावों की अत्यंत सुंदर और सहज अभिव्यक्ति 🙏🏻

    ReplyDelete
  5. यह कैसी गहन अनुभूति वाली रचना है
    मन में एक अजीब विरक्ति सी भरती हुई.. अपना असर छोड़ती है।
    अति सुन्दर संवेदनशील रचना है।

    सादर बधाई और शुभकामनायें आदरणीय भाईसाहब।

    ReplyDelete
  6. कितनी आत्मीय कितनी सुंदर कविता

    ReplyDelete
  7. यह कविता मृत्यु को अंत नहीं, बल्कि एक कोमल परिवर्तन के रूप में देखती है। कवि प्रियजन को सांत्वना देता है कि वह कहीं गया नहीं है, बस रूप बदलकर लौट आएगा। डॉ वंदना शर्मा नई दिल्ली

    ReplyDelete
  8. जीवन में निराशा के कठिन क्षणों में,अंधियारे को दूर करती एक आस - किरण बन कर चमक उठती। कहीं दूर नहीं जाना, लौटकर अपनों में ही आना है। जीवन के प्रति ऐसे ही नज़रिए की आज आवश्यकता है।हार्दिक बधाई हिमांशु भाई।

    ReplyDelete
  9. बहुत सुन्दर... 🙏💐

    ReplyDelete
  10. संवेदनशील हृदय से निकली , ओस से भीगी भोर की ताज़गी का एहसास कराती, उत्कृष्ट कविता। जिसमें पूरा जीवन दर्शन समाया हुआ है। बहुत-बहुत बधाई भैया। सुदर्शन रत्नाकर

    ReplyDelete
  11. अति सुंदर !

    ReplyDelete
  12. आपकी अनुभूतियों ने मेरा उत्साह बढ़ाया, उसके लिए सबका आत्मीय आभार !

    ReplyDelete
  13. बहुत मार्मिक अभिव्यक्ति, आपकी लेखनी को नमन

    ReplyDelete
  14. बहुत ही सुंदर और अर्थवान कविता। गहन जीवन - दर्शन को सुंदर उपमानों से अभिव्यक्त करने वाली मार्मिक कविता।
    डॉ. स्मृति शुक्ल

    ReplyDelete
  15. अत्यंत कोमल एहसासों को व्यक्त करती मार्मिक कविता, जो कहीं भीतर एक उदासी भी जगा गई...
    आपको एवं आपकी लेखनी को नमन, आदरणीय भैया जी!

    ~सादर
    अनिता ललित

    ReplyDelete
  16. कविता पढ़कर मन बहुत भावुक हो गया, सब हमेशा साथ रहें,प्रसन्न रहें।

    ReplyDelete
  17. हृदयस्पर्शी कविता.... 🌹😢 हृदय की गहराई तक पहुँच गई.... सर

    ReplyDelete
  18. अपनेपन के बंधन और विछोह के क्रंदन के साथ आसपास होने का अहसास , कविता कहीं गहरे तक भावुक करके रुला गई ।
    सादर नमन
    कमला निखुरपा
    उत्तराखंड

    ReplyDelete
  19. आप सभी का हृदयतल से आभार!

    ReplyDelete
  20. डाॅ. कुँवर दिनेश, शिमला01 October, 2026 22:55

    बहुत सुंदर अभिव्यक्ति - भावनात्मक भी, दार्शनिक भी! हार्दिक बधाई!💐

    ReplyDelete
  21. बहुत सुन्दर हृदयस्पर्शी कविता ... हार्दिक बधाई आदरणीय भाईसाहब।।

    ReplyDelete
  22. सुंदर मर्मस्पर्शी सृजन सर🙏

    ReplyDelete
  23. अति कोमल भाव, शीतल झरने सा झरते बहुत ही शब्द संयोजन, मोहक शिल्प! मन पर गहन प्रभाव hछोड़ती, बहुत ही सुंदर अभिव्यक्ति

    ReplyDelete
  24. मैं चला आऊँगा/ बिना साँकल बजाए....बन कर हवा का झोंका/ मैं कहीं नहीं गया / मैं शाश्वत हूँ .... वाह कितनी सुंदर, भावों से भरपूर कविता ! मन प्रसन्न हो गया पढ़ कर

    सादर
    मंजु मिश्रा
    https://manukavya.wordpress.com

    ReplyDelete
  25. जीवन के मर्म को समझाती सुंदर कृति

    ReplyDelete
  26. बहुत ही हृदयस्पर्शी, लाजवाब सृजन ।

    ReplyDelete
  27. जीवन का शाश्वत सत्य समझाती सुन्दर कविता।

    ReplyDelete
  28. आप सबके प्रेअरक और उदार भावओं के लिए कृतज्ञ हूँ।

    ReplyDelete
  29. उम्मीद और आशा के फूलों को थमाती बहुत सुंदर कविता,बहुत-बहुत बधाई!!

    ReplyDelete
  30. उम्मीद और आशा के फूलों को थमाती बहुत सुंदर कविता आदरणीय, बहुत-बहुत बधाई
    शीला मिश्रा,भोपाल।

    ReplyDelete
  31. मन पर गहरी छाप छोड़ती बहुत ही सुंदर मर्मस्पर्शी कविता...हार्दिक बधाई आ. भाईसाहब।

    ReplyDelete
  32. मन को छू गई कविता. जाने कहाँ-कहाँ हमारी निशानियाँ होंगी. जीवन का यही सत्य है. भावपूर्ण कविता के लिए बधाई भइया .

    ReplyDelete