पथ के साथी

Friday, February 18, 2011

छाया वसंत


मंजु मिश्रा
1
छाया वसंत
सज गई धरती
उमड़ी प्रीत  
छाया: काम्बोज ,केवि हज़रतपुर
 2
तन झाँझर  
संगीत बनी  धरा  
मन मयूर
 3
उम्र बहकी
जोड़ लिया मन ने
संगी से नाता
4
आकाशी पेड़
हरी भरी धरती
सूर्य पाहुना
 5
हो  हर दिन,
सौगातें साथ लिये
वसंत आए
-0-
मंजु मिश्रा