श्रीराम आज घर लौट आए / शशि पाधा
मेरी
अँखियों में राम
मेरे अधरों पे नाम
रोम रोम में राम ही
समाए हैं
राम लला आज घर लौट आए हैं ।
छवि देख मैंने युग युग
जी लिया
घूँट-घूँट राम-नाम रस
पी लिया
मेरे ओढ़नी पे राम
भाल बिंदिया में नाम
कोई और न
मोरे मन भाए हैं।
इत-उत मेरे राम ही
खड़े हैं
मणि-मोतियों से मन में
जड़े हैं
मेरी लेखनी में
राम
मन कागदों
पे राम
मन झूम -झूम राम -गीत गाए हैं।
धूप-दीप से थाल
मैं सजाऊँगी
फूल पंखुड़ी के हार मैं
बनाऊँगी
जहाँ लिखूँ राम-नाम
वहीं मेरा चार धाम
मोह- माया मुझे अब न
लुभाए हैं।
राम लला आज घर लौट आए
हैं ।
-0-
वर्जीनिया, यू एस ए