पथ के साथी

Showing posts with label हरियाणा प्रदीप. Show all posts
Showing posts with label हरियाणा प्रदीप. Show all posts

Sunday, May 28, 2023

1322-जीवन का पहिया


















जीवन का पहिया ( लघु व्यंग्य)

  रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

कोरोना की तरह वह चुपचाप कहीं भी घुस जाएगा, गज़ब का है यह प्राणी। यह सुबह नहा धोकर पूजा करता है। मनोयोग से आरती करता है। सादा भोजन करके अपने ऑफिस के लिए निकलता है।

ऑफिस में पहुँचकर कुर्सी पर बैठने से पहले कुर्सी को नमन करता है, टेबिल को छूकर माथा झुकाता है।

   दिनभर सिर झुकाकर अपने काम में लगा रहता है। चुपचाप जो कमाई होती है,उसका आधा हिस्सा अपनी जेब में रखकर,आधा अपने अफसर को भेंट कर देता है।

  रात में खाना खाने के बाद  पहले धार्मिक सीरियल देखता है। अरुचि होते ही कोई अपराध सीरियल देखने लगता है। इससे भी ऊब जाएँ, तो ज़ुबान पर गिलोय के रस का लेप करके बोलना शुरू कर देता है। सोने से पहले सभी निकटवर्ती साथियों की खबर लेता है। जब थक जाता है तो सोने चला जाता है।

नींद में बुरे- बुरे सपने आते हैं, तो पत्नी को कोसता है-'मुझे बुरे सपने क्यों आते हैं,बताओ!'-झकझोरकर पूछता है।

    हाँफते- हाँफते थककर फिर सो जाता है। सुबह भगवान का नाम लेकर अँगड़ाई तोड़ता है और उबासी लेकर फिर जग जाता है,आज की दिनचर्या के लिए।

-0- रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’


Friday, November 25, 2022

1261

 रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
                      

विभावरी (सॉनेट )

अनिमा दास

 

होती घनीभूत यदि आशा की यह विभावरी 

कलिकाएँ यौवना होतीं कई पुष्प भी महकते 

पुष्पित होतीं शाखाएँ निशा सुनाती आसावरी 

महाकाव्य लिखते हम,...मन द्वय भी चहकते । 

 

मैं बन तूलिका तमस रंग से रचती प्रणय- प्रथा 

मधुशाला होता हृदय तुम्हारा मैं मधु- सी झरती 

मन बहता मौन अभिप्राय में गूँजती स्वप्न -कथा 

श्वास में होती मदमाती दामिनी प्रेम रस भरती । 

 

यह कैशोर्य सौम्य स्मृति बन जीवन में रहता प्रिय 

अंतराल में होता मुखरित,...कभी होता सुरभित 

ऐंद्रजालिक अनुभव में अंतरिक्ष ही बहता  प्रिय 

पीते अधरों से अधररस,भोर होती नित्य ललित । 

 

विछोह की इस पीड़ा को करती मोक्ष अंजुरी अर्पण 

प्रेमकुंज की मालती मैं करती देह का अंतिम समर्पण । 

-0-अनिमा दास, सॉनेटियर,कटक, ओड़िशा 

Friday, September 30, 2022