पथ के साथी

Saturday, December 18, 2021

1168-प्रीत की माला

 डॉ. सुरंगमा यादव


वैधव्य - प्रसार


देखकर आसपास
सोच में पड़ा मन
क्या रखा नहीं इन्होंने
करवा व्रत !
या चूक हुई
विधि-विधान में
जो जीवन बना भार
पति की उम्र पर
क्यों लगा ग्रहण?
ग्रामीण स्त्रियाँ
रीति-रिवाज और आस्था
दोनों ही निभातीं शतशः
फिर भी क्यों रूठ जाता
इनका भी सौभाग्य !
प्रश्न उठा बार-बार
व्रत को आयु से जोड़ना
छलावा तो नहीं
स्त्री मन के साथ?
झटककर य प्रश्न
सोचने लगा मन-
व्रत के बहाने चलो
आओ गूँथें हम
एक-दूजे लिए
प्रीत की माला।
2
जिंदगी जब तक खुद न रूठ जा तुमसे
तुम जिंदगी से कभी मत रूठना
सीधी राहों से ही नहीं
कभी -कभी रूट डायवर्ट करके भी
जिंदगी मंजिल तक पहुँचाती है।

-0-