पथ के साथी

Monday, October 7, 2013

सदा वत्सला

डॉ.ज्योत्स्ना शर्मा 

1
सदा वत्सला 
नव रूप धरा माँ 
करूँ वंदना !
2
माँ शैलपुत्री 
अचला,स्कंदमाता
स्नेह -सरिता !
3
ब्रह्मचारिणी 
सदैव ब्रह्मलीना
तपस्विनी माँ !
4
चंद्रघंटा माँ 
दशभुजा ,सुखदा 
शुभं शीतला !
5
सृजनरूपा 
ऊर्जामयी भासिता 
माँ कूष्मांडा !
6
श्वेताम्बरा माँ 
महागौरी शुचिता
विद्यादायिनी !
7
वर अभया 
करे कमल,असि
कात्यायनी माँ !
8
श्यामलवर्णी
तमस -विनाशिनी 
कालरात्री माँ !
सिद्धिदात्री माँ 
कौशल -प्रदायिनी 
कर्म- साधिका  !

-0-