गीत
डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा
रस भरे गीतों की छाई बहार ,
चूल्हे पे छोटी-छोटी रोटी पकाना
अम्मा का हौले से देख मुस्कुराना
दादी का प्यार लगे देंगी जग वार
धीरे से खोल गई यादों के द्वार ।
जीजी से सीख लिया चोटी बनाना
भैया सिखाते थे साइकिल चलाना
दोनों की उतरन में पहना था प्यार
धीरे से खोल गई यादों के द्वार ।
अँगना में नीम हँसे देहरी पे आम
उमंग भरी ,झूलूँ ,दुपहरी से शाम
कौन घड़ी काट गई सपनों के तार
धीरे से खोल गई यादों के द्वार ।
भूल गई हँसना भूल गई गीत
रीत गई कैसे जीवन से प्रीत
लो मैंने ताक़ धरीं हसरत हजार
धीरे से खोल गई यादों के द्वार ।
-0-
यादों के द्वार के भीतर तो सारा जीवन छिपा है।
ReplyDeleteबहुत सुन्दर...ये यादों के द्वार से वापस मन के किसी कोने में जाना कई बार बहुत सुखद होता है...|
ReplyDeleteसुन्दर गीत के लिए बहुत बधाई...|
प्रियंका गुप्ता
Bahut gahan ,sundar abhivaykti...pura bachpan yaad dila diya aapne jo ham kahi kabhi ka dafan kiye baithe hain....bahut 2 badhai...
ReplyDeletejyotsna ji apne savan ki chataon sang bachapan ke jhule par bitha diya. bahut sunder.
ReplyDeletepushpa mehra.
यादों का सुन्दर झरोखा..
ReplyDeleteताज़ा कर दीं
ReplyDeleteबचपन की यादें
भव्य गीत ने।........ज्योत्स्ना जी बहुत-२ बधाई।
ras bhare geeton ki chhai bahar,dhire se khol gai yadon ke dwar
ReplyDeletejyotsna sharmaq ji , bahut hi bhaavpurn geet hai.Badhaai
P{ushpa Mehra
प्रवीण जी ,प्रियंका जी ,Dr. Bhawna ji ,Maheshwari Kaneri ji , Krishna ji evam Pushpa Mehra ji ..आपकी उत्साह वर्धक उपस्थिति के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ |
ReplyDeleteसादर
ज्योत्स्ना शर्मा
"...जीजी से सीख लिया चोटी बनाना / भैया सिखाते थे साइकिल चलाना..." - बहुत सुन्दर...भव्य गीत के लिए ज्योत्स्ना शर्मा जी बहुत- बहुत बधाई !
ReplyDeleteयादों के द्वार खोलती बहुत सुन्दर रचना, बधाई.
ReplyDeleteवाकई यादें मुझे बचपन में ले गईं .
ReplyDeleteबधाई
Madam ji aap ne to bhav vibhor kar diya.bhut sundar aise hi likhte rahe aap.
ReplyDeleteयादों के द्वार से बरसती यादें.... बहुत खूबसूरत!
ReplyDeleteबधाई ज्योत्सना जी !
~सादर!!!
aa Subhash chandra Lakhera ji ,Dr. Jenni ji ,Manju Gupta ji ,Ashwini Sharma ji evam Anita ji ...आपके बोल अनमोल हैं मेरे लिए ..बहुत बहुत आभार !
ReplyDeleteसादर
ज्योत्स्ना शर्मा
दोनों की उतरन में पहना था प्यार ....
ReplyDeleteJyotsana ji...... kitna sakaratmak bana diya aapne is baat ko .... varna to log is baat se dukhi hua karte the ki ham chhote hain is liye hame bas purane kapde hi milte hain .... yah naya pahloo, ye nazariya bahut hi khoobsurat aur pyara laga .....
saadar
बहुत ही भावपूर्ण और सुंदर गीत ! बधाई ज्योत्स्ना जी !
ReplyDeleteआपकी स्नेहमयी प्रतिक्रिया मेरे लेखन की ऊर्जा है ...ह्रदय से आभार ..Manju Mishra ji evam Sushila ji !
ReplyDeletesaadar
jyotsna sharma
Dr. Jyotsna, your GEET is the eternal voice of everyone. excellent
ReplyDeleteआपका और आपकी लेखनी का जवाब नहीँ बधाई
ReplyDeleteबहुत-बहुत आभार Anil Kumar Sharma जी एवं Anil Uphar जी !
ReplyDelete