महापर्व (सॉनेट)/अनिमा दास
है मन आज उदीप्त कि हुआ
तुम्हारा आगमन,
जल उठें सहस्र दीप कि उज्ज्वल
हुआ है गगन।
अरण्य था हृदय में कहीं, काया हुई है तपोवन,
स्मृतियों के स्फुटित शतदल
में रच गया जीवन।
प्राण में प्रणय की धारा, प्रणय में प्रलिप्त प्रभा,
अमिय-बूँद के अर्णव की
ऊर्मियों में नर्तित रंभा।
पर्वमय है समग्र सृष्टि, झंकृत है वृष्टि में छटाभा,
ओ, तंद्रित तमिस्र! देखो, तनु में आए नव गाभा।
ज्योतिर्मय, काव्यमय है आज स्वेच्छा का स्वर्ग,
मंत्रमुग्धा है मंदार-मंथित
मृत्यु, मुदित निसर्ग।
कल्प-कल्प की कथा में है
निमग्न विहग-वर्ग,
हे अयोध्या के अधिप! है
यह तुम्हारा ही अभिसर्ग।
ध्वस्त हुआ अभिशस्ति का
देह-दुर्ग, हे विशालाक्षी!
अंतर्द्वंद्व के अंधकार
में आज प्रकाश ही है साक्षी।
-0-कटक, ओड़िशा
-0--0-

बहुत बढ़िया शब्द संयोजन..पढ़ते हुए अद्भुत आनन्द मिला।
ReplyDeleteहार्दिक बधाई 💐💐
हार्दिक धन्यवाद 🙏😊
Deleteआंतरिक धन्यवाद आदरणीय सर... 🙏 मुझे स्थान देने हेतु.. 🙏
ReplyDeleteभाव और भाषा का अद्भुत संयोजन । डॉ अंजुल चौहान
ReplyDeleteअशेष धन्यवाद आपका आदरणीया 🙏🌹
Deleteबहुत सुन्दर रचना...👏👏
ReplyDeleteअशेष धन्यवाद आपका आदरणीया 🙏🌹
Deleteअनिमा दास का 'महापर्व' सॉनेट दीपोत्सव का आध्यात्मिक उत्सव है। उद्दीप्त मन, सहस्र दीपों से उज्ज्वल गगन और हृदय के अरण्य से तपोवन बनने का बिंब अत्यंत मनोहर है। तत्सम प्रधान भाषा, लय और भक्ति-श्रृंगार का संगम इस रचना को ज्योतिर्मय बनाता है।
ReplyDeleteतत्सम शब्दों का अधिक प्रयोग भाषा को क्लिष्ट बनाते हैं आदरणीय, जिससे सामान्य पाठक मूल भाव तक नहीं पहुँच पाता, इतनी सुन्दर कविता एक विशेष वर्ग तक सीमित रह जाती है. डॉ वंदना शर्मा नई दिल्ली
आपकी सुंदर टिप्पणी हेतु अत्यंत हर्षित हूँ 🙏 आपका आंतरिक धन्यवाद 🙏आदरणीया वंदना जी 🙏♥️😊
Deleteसुंदर शब्दों और उदात्त भावों का सुंदर सम्मिश्रण
ReplyDeleteहार्दिक धन्यवाद आपका... आदरणीया Anita जी 🙏😊 अत्यंत हर्षित हूँ 🙏
ReplyDeleteमन में मधुर-अनुभूति जगाते बहुत ही सुंदर सॉनेट। हार्दिक बधाई आपको । सुदर्शन रत्नाकर
ReplyDeleteमन में मधुर-अनुभूति का अहसास कराते बहुत ही सुंदर सॉनेट। हार्दिक बधाई आपको । सुदर्शन रत्नाकर
ReplyDeleteअसीम धन्यवाद आदरणीया Ma'am 🙏😊🌹
ReplyDeleteबहुत सुन्दर सॉनेट... हार्दिक बधाई।
ReplyDeleteजी अशेष धन्यवाद आपका 🙏🌹
DeleteThis comment has been removed by the author.
Delete