स्मृतियों में बसी वह एक बस्ती
डॉ. सुरंगमा यादव
स्मृतियों में बसी वह एक
बस्ती
शहर के
बिल्कुल अंतिम छोर पर बसी वह बस्ती
एक
छोटा- सा मोहल्ला, नाम गौंटिया
सड़क के
उस पार मुस्लिम बस्ती,
सड़क के इस पार थी गौंटिया
दोनों
ही बस्तियाँ एक- दूसरे से सशंकित
सांप्रदायिक दंगों के समय
रात
भर पत्थर बरसातीं बस्तियाँ
शिक्षा
के उजाले से दूर
घूमते
रहते थे नाक बहाते मैले- कुचैले
मिट्टी
में लोटकर और मैले होते बच्चे
सड़क
पर उन्हें अकेला खेलने छोड़कर-
चूल्हा-
चौका निपटातीं निडर माताएँ
सुबह
गाय- भैंसों को चराने ले जाते
गद्दी
समुदाय के चरवाहे
शाम को
घंटी बजाते चौपायों के
लौटने से पहले नाँद सजातीं
बस्तियाँ
गद्दियों
के कुछ ही घर-
मगर
आपसी रंजिश में डूबे हाथ धोकर
बारी-
बारी से पति और कई पुत्र गँवाकर
मूरत बन
जाती स्त्रियाँ
बहुत सुंदर, लेकिन खूनी रंजिश में उजड़कर,
दण्ड भोगतीं, लाँघती
नहीं थीं जो देहरी,
अब दर -दर की ठोकरें खातीं वे
स्त्रियाँ
पत्नी
और बेटी के सामने ही
पुत्र
को माँ- बहन की गाली देकर शर्मसार करते पिता
प्रसव
के समय दाई के हवाले होकर
चीखते-
चिल्लाते हुए बच्चा जनती प्रसूताएँ
विदाई
से घंटों पहले करुण स्वर में
गा- गाकर
रोती नव विवाहिताएँ
करुण
विलाप सुनकर
विदाई
की बेला में ‘खोईंचा’ भरने के लिए
छोटी-
छोटी डलियों में
चावल व गेहूँ
लेकर आती महिलाएँ
शराब के
नशे में धुत पति से आधी रात को पिटतीं
और फिर
टीबी और शराब से
उजड़े
सुहाग के कारण
देवर को
बिठाई जाती महिलाएँ
इन्हीं
सबके बीच एक घर
घर की
दीवार से लगी एक कब्र
रात के
सन्नाटे को और भयावह बनाती कब्र
नीम का
एक घना छायादार पेड़,
जिस पर आधी रात को
उल्लू की मौसी ‘खसूटरिया’की
अपशकुनी बोली सुन
दहशत में गुजरती रात
सावन
में पींग बढ़ाती हुई
मोहल्ले
की लड़कियाँ
वहीं
पर एक लजाती- शर्माती
अपने में सकुचाती एक युवती
कोई
बंदिश नहीं;
लेकिन फिर भी सामने आने से
मिलने-मिलाने से, शब्दों को जुबाँ पर लाने से
घबराती
वह युवती
लेकिन भीतर ही भीतर आंदोलित होती
महिलाओं की दशा से आक्रोशित होकर
संकल्पों को सींचती,
आसमान छूने को कसमसाती
हमेशा अव्वल आती,
पिता का मान
बढ़ाती
और एक
दिन उस घुटन भरे माहौल से निजात पाती
अपना ही नहीं औरों का भी
सहारा बन जाती
वह युवती
आज भी किसी गंदे -पिछड़े
मोहल्ले
में दिख जाती है ऐसी कोई,
तो फिर याद आ जाती है वही युवती
गुदड़ी में छिपे लाल-सी ।

यथार्थ का चित्रण करती मर्मस्पर्शी कविता। बहुत सुंदर ।सुदर्शन रत्नाकर
ReplyDeleteउफ्..कैसा.सजीव वर्णन है...अति मार्मिक.......-रीता प्रसाद
ReplyDeleteयथार्थ के धरातल पर मानवीय जीवन की विसंगतियों का जीवंत चित्रण। घुटन भरे माहौल से निजात पाती औरों का सहारा बन जाती वह युवती...... पंक्तियों के माध्यम से विपरीत परिस्थितियों में भी साहस और आशा का संचार करती कविता के सृजन के लिए आदरणीय मैम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏🏻। डॉ अंजुल चौहान
ReplyDeleteReplyDelete
गँटिया बस्ती के बहाने लेखिका ने गरीबी, सांप्रदायिकता और नारी-व्यथा का सजीव चित्र खींचा है। नाक बहाते बच्चे, ससुराल की मार सहती स्त्रियाँ, रात को पिटती महिलाएँ - यथार्थ हिला देता है। इन्हीं अंधेरों के बीच एक लजाती युवती जो पढ़-लिखकर घुटन भरे माहौल से निजात पाती है, वह उम्मीद बनकर "गुदड़ी में छिपे लाल" सी चमकती है।
ReplyDeleteडॉ वंदना शर्मा नई दिल्ली
सच तो यह है की युवती या नारी विसंगतियों पर विजय पाकर शक्तिरूपा भी हो जाती है और भावी युवतियों के लिए मार्गदर्शक भी । इस रचना के माध्यम से कवयित्री ने आशावादी सोच को प्रोत्साहित किया है । साधुवाद आपका ।
ReplyDeleteबहुत ही मार्मिक और सुन्दर कविता....👏👏
ReplyDeleteआप सभी का हृदयतल से आभार व्यक्त करती हूँ।
ReplyDeleteनारी शक्ति ही इस नरक जैसे जीवन से अन्य नारियों को मुक्त कर सकती है
ReplyDeleteस्मृतियों के माध्यम से आर्थिक अभावों मे जीवन यापन करते समुदायों की मानसिकता और उनकी स्त्रियों की स्थिति की यथार्थ एवं मार्मिक अभिव्यक्ति, निराशजनक वातावरण के अंदर से ही आशा का संचार करती सुन्दर कविता। बधाई डॉ. सुरंगमा जी
ReplyDeleteबहुत सुंदर कविता... हृदयस्पर्शी अभिव्यक्ति ♥️🙏
ReplyDeleteहृदयस्पर्शील कविता। यथार्थ को चित्रित करती कविता राह भी दिखाती है ।सुरंगमा जी को हार्दिक बधाई।
ReplyDeleteसुंदर
ReplyDeleteकैसा सजीव चित्रण किया है आपने कठिन परिस्थिति का सुरंगमाजी.....
ReplyDeleteअत्यंत मर्मस्पर्शी,एक -एक शब्द मन को मथता हुआ और अंत में उम्मीद की
छोटी सी किरण सांत्वना देती सी, उत्तम सृजन की बधाई!!!
शीला मिश्रा,भोपाल।
सुन्दर मार्मिक कविता...हार्दिक बधाई।
ReplyDelete