डॉ. शिवजी श्रीवास्तव
जय हिंदी, जय जय जय हिंदी
भारत माँ की सुन्दर बिंदी।
सबसे प्यारी भाषा हिंदी
सबके मन को भाती हिंदी
सब पर प्यार लुटाती हिंदी
मीठे बोल सिखाती हिंदी
सबको गले लगाती हिंदी
गंगाजल- सी पावन है
तुलसी की रामायन है .
है कबीर का ज्ञान यहाँ
सूरदास रसखान यहाँ
हिंदी का हम मान बढ़ाएँ
मिलकर इसका यश फैलाएँ
हिंदी का हम दिवस मनाएँ
एक साथ सब मिलकर गाएँ
जय हिंदी,
जय जय जय हिंदी!
भारत माँ की सुन्दर बिंदी।
सबसे प्यारी भाषा हिंदी
-0-

No comments:
Post a Comment