पथ के साथी

Thursday, February 19, 2026

1494

 

झुग्गी – झोंपड़ी/  शिवानी रावत

 


             मैंने देखा उस रोज

     बेला की आँखों में महलों का सपना

      हकीकत में नन्ही- सी झोंपड़ी को 

            वो कहती घर अपना 

नन्हे- से दीये की लौ और वो चूल्हे की आग 

      उसकी झोंपड़ी का अँधियारा 

 कुछ हद तक ही कम कर पा रही थी 

इधर माँ शाम के भोजन को लेकर व्यस्त 

        उधर बेला की आँखें 

बापू के आने की राह तकती जा रही थी

 वो बाबू जो अपने बच्चों के सपनों की खातिर

   हर रोज एक नई जंग लड़ता है 

   शायद इस आ में कि 

इक दिन व इस गरीबी को पराजित कर देगा 

   और उसके आँगन में भी 

  सुख- समृद्धि के पुष्प खिलेंगे

 वह टपकती छत , वह प्लास्टिक के तिरपाल

 मेरे मन के गलियारे में मचा रहे थे भूचाल 

मेरे मन की करुणा, मेरी नाकामी पर 

    उठा रही थी सवाल 

कि काश कुछ ऐसा कर पाती 

खुद को काबिल बनाकर

 समाज की सहायक बन जाती 

वे कागज की तरह पतली दीवारें 

वह ठंड में बेला का ठिठुरना 

वह बापू की चुप्पी 

वह माँ जो धैर्य रखकर रोटियाँ सेंकती

वे गरीब जरूर है पर हारे नहीं 

व्यवस्था की बेरुखी में बेचारे हैं;

पर बेसहारे नहीं

 मैंने उस रोज उनका मन

इंसानियत से भरा देखा 

धन नहीं था उनके पास;

 पर उनका दिल बड़ा देखा

 जो मुझे महलों और ऊँची हवेलियों में 

      कभी नजर नहीं आया।

16 comments:

  1. बहुत अच्छी अभिव्यक्ति ...शुभकामनाएँ- रीता प्रसाद

    ReplyDelete
  2. सामाजिक विषमता का सुंदर चित्रण। हार्दिक शुभकामनाएँ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद मैम ये आपके मार्गदर्शन और सहयोग के कारण संभव हो पाया है l

      Delete
  3. बहुत सुंदर अभिव्यक्ति । बधाई । सुदर्शन रत्नाकर

    ReplyDelete
  4. बहुत-बहुत धन्यवाद अंकल जी बहुत-बहुत आभार आपका

    ReplyDelete
  5. Bahaut Bahaut achi kavita h

    ReplyDelete
  6. 👌🏻👌🏻👌🏻

    ReplyDelete
  7. Very Nice ❤️❤️

    ReplyDelete
  8. बहुत सुंदर,, सराहनीय। बधाई शिवानी जी।
    सुशीला शील स्वयंसिद्धा

    ReplyDelete
  9. Thank you very much mam🌸

    ReplyDelete
  10. The most beautiful and emotional lines..♥️🙌

    ReplyDelete
  11. प्रशंसनीय...(काबिल-ए-तारीफ )..💞💞

    ReplyDelete
  12. Nice lii🥰💕

    ReplyDelete
  13. भावपूर्ण सृजन की बधाई!!!

    ReplyDelete
  14. बहुत बहुत धन्यावाद आप सभी को 🙏🙏

    ReplyDelete