BILL GATES organized an enormous session to recruit a new Chairman for
Microsoft Europe. 5000 candidates assembled in a large room. One candidate is Kantibhai Shah. Bill Gates: Thank you for coming. Those who do not know JAVA may leave. 2000 people left the room. Kantibhai says to himself, 'I do not know JAVA but I have nothing to lose if I stay. I'll give it a try' Bill Gates: Candidates who never had experience of managing more than 100 people may leave. 2000 people left the room. Kantibhai says to himself ' I never managed anybody by myself but I have nothing to lose if I stay. What can happen to me?' So he stays. Bill Gates: Candidates who do not have management diplomas may leave. 500 people left the room. Kantibhai says to himself, 'I left school at 15 but what have I got to lose?' So he stays in the room. Lastly, Bill Gates asked the candidates who do not speak Serbo - Croat to leave. 498 people left the room. Kantibhai says to himself, ' I do not speak one word of Serbo - Croat but what do I have to lose?' So he stays and finds himself with one other candidate. Everyone else has gone. Bill Gates joined them and said 'Apparently you are the only two candidates who speak Serbo - Croat, so I'd now like to hear you have a conversation together in that language.' Calmly, Kantibhai turns to the other candidate and says...... 'kem chho?' The other candidate answers ......... 'ek dam majama...'
Ha...Ha..Ha..!!!
|
पथ के साथी
Tuesday, April 21, 2009
Gujju Bhai:Mahavir Singh
Tax Structure in India.... Funny but true
Tax Structure in
|
MAHAVIR SINGH
Question 1. : What are you doing?
Ans. : Business.
Tax : PAY PROFESSIONAL TAX!
Question 2 : What are you doing in Business?
Ans. : Selling the Goods.
Tax : PAY SALES TAX!!
Question 3 : From where are you getting Goods?
Ans.... : From other State/Abroad
Tax : PAY CENTRAL SALES TAX, CUSTOM DUTY & OCTROI!
Question 4 : What are you getting in Selling Goods?
Ans. : Profit.
Tax : PAY INCOME TAX!
Question 5: How do you distribute profit ?
Ans : By way of dividend
Tax : PAY DIVIDEND DISTRIBUTION TAX
Question 6 : Where you Manufacturing the Goods?
Ans. : Factory.
Tax : PAY EXCISE DUTY!
Question 7 : Do you have Office / Warehouse / Factory?
Ans. : Yes
Tax : PAY MUNICIPAL & FIRE TAX!
Question 8 : Do you have Staff?
Ans. : Yes
Tax : PAY STAFF PROFESSIONAL TAX!
Question 9 : Doing business in Millions?
Ans. : Yes -- Tax : PAY TURNOVER TAX!
Ans : No -- Tax : Then pay Minimum Alternate Tax
Question 10 : Are you taking out over 25,000 Cash from Bank?
Ans. : Yes, for Salary.
Tax : PAY CASH HANDLING TAX!
Question 11 : Where are you taking your client for Lunch & Dinner?
Ans. : Hotel
Tax : PAY FOOD & ENTERTAINMENT TAX!
Question 12 : Are you going Out of Station for Business?
Ans. : Yes
Tax : PAY FRINGE BENEFIT TAX!
Question 13 : Have you taken or given any Service / (s)?
Ans. : Yes
Tax : PAY SERVICE TAX!
Question 14 : How come you got such a Big Amount?
Ans. : Gift on birthday.
Tax : PAY GIFT TAX!
Question 15.: Do you have any Wealth?
Ans. : Yes
Tax : PAY WEALTH TAX!
Question 16 : To reduce Tension, for entertainment, where are you going?
Ans. : Cinema or Resort.
Tax : PAY ENTERTAINMENT TAX!
Question 17 : Have you purchased House?
Ans. : Yes
Tax : PAY STAMP DUTY & REGISTRATION FEE !
Question 18 : How you Travel?
Ans. : Bus
Tax : PAY SURCHARGE!
Question 19.: Any Additional Tax?
Ans. : Yes
Tax : PAY EDUCATIONAL, ADDITIONAL EDUCATIONAL & SURCHARGE ON ALL THE
CENTRAL GOVT.'s TAX !!!
Question 20: Delayed any time Paying Any Tax?
Ans. : Yes
Tax : PAY INTEREST & PENALTY!
21) INDIAN : Can I die now??
Ans :: Wait we are about to launch the funeral tax !!!
Friday, April 17, 2009
जूते और वोट
Tuesday, April 7, 2009
Heaven and Hell:Mahavir Singh


A holy man was having a conversation with God one day and said,
'God, I would like to know what Heaven and Hell are like.'
God led the holy man to two doors.
He opened one of the doors and the holy man looked in.
In the middle of the room was a large round table. In the middle of the table was a large pot of stew, which smelled delicious and made the holy man's mouth water.
The people sitting around the table were thin and sickly.. They appeared to be famished.
They were holding spoons with very long handles, that were strapped to their arms and each found it impossible to reach into the pot of stew and take a spoonful.
But because the handle was longer than their arms, they could not get the spoons back into their mouths.
The holy man shuddered at the sight of their misery and suffering.
God said, 'You have seen Hell.'
They went to the next room and opened the door. It was exactly the same as the first one.
There was the large round table with the large pot of stew which made the holy man's mouth water.
The people were equipped with the same long-handled spoons, but here the people were well nourished and plump, laughing and talking. The holy man said, 'I don't understand..'
It is simple,' said God . 'It requires but one skill.
You see they have learned to feed each other, while the greedy think only of themselves.'
Presented by
Tuesday, March 24, 2009
मुस्कान तुम्हारी

दो क़दम दूर हैं द्वार सवेरे के॥]
मुस्कान तुम्हारीपीछे तो केवल छाया है
यही तुम्हारा सरमाया है ।
तुम अपनों को ढूँढ़ रहे हो
कोई साथ नहीं आया है ।
देखी है मुस्कान तुम्हारी
सब कुछ आँसू से पाया है ।
जिसको तुमने गीत कहा था
चुपके रो-रोकर गाया है ।
तुम भी बाज नहीं आते हो
जी भरके धोखा खाया है ।
आशीषों की वर्षा करके
केवल ज़हर तुम्हें भाया है
अपनों का तो सपना पाला
गैरों ने ही अपनाया है ।
-रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’
19 मार्च 2009
हमारे संस्कार ( एक घरेलू महिला की डायरी)

हमारे संस्कार ( एक घरेलू महिला की डायरी)
सविता यशपाल
(1) माता पिता के विचार
(2)अच्छे विचार
(3)मन को वश में करना सीखें
(4)चेहेरे पर हँसी–खुशी रखें
(5) अपने विचारों को सशक्त बनाएँ
(6) हमेशा तनाव–मुक्त रहिए
(7) माता–पिता को भूलना नही चाहिए
1-माता पिता के विचार
माता–पिता अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देते है। बच्चा जैसा देखता है उसके मन में वैसे ही चित्र अंकित हो जाते है। बच्चे ईश्वर का रूप होते है अच्छे विचार वाले माता–पिता भी पिछले जन्म के कर्मो से मिलते है क्यों कुछ अब के कर्म करने से मिलते है दो को मिला कर योग्य बनता है। अच्छे संस्कार वाले माता–पिता बच्चों को मिलते है यही ईश्वर की माया है। माता–पिता चाहते है कि हमारे बच्चे सुभाषचन्द्र बोस और श्रवण कुमार जैसे महापुरुष हो। विनम्रता, मीठी वाणी, ईमानदारी, सहनशीलता सबके प्रति सद्भावना और स्व स्वीकृत अनुशासन ही मनुष्य जीवन को गौरवशाली बनाता है। आप यह गौरव पा सकें तो आपके जीवन वाटिका भी हरी–भरी एवं सुव्यवस्थित हो जायेगी।
2-अच्छे विचार
हमारे विचार हमारे जीवन पर प्रभाव डालते है। यह विचार मन में कैदी बनकर तो नही रह सकते यह तो चलती–फिरती माया है। जो कभी एक जगह पर नही टिक पाती
इन विचारों के दो रूप है:-
1-दुख 2-सुख
आपके विचारों का प्रभाव आपकी बोल चाल पर भी पडता है। आप जो कुछ भी बोलते है, उसे अपनी इच्छा से नही विचारों की इच्छा से बोलते है। सद् विचार ही आपकी इच्छाओं पर अपना प्रभाव डालते हैं। आपकी बोल चाल से ही आपकी बुद्वि का अन्दाजा लगाया जा सकता है। आपके विचार से यह भी पता चलना है, कि आप शक्तिमान् हो अथवा दुर्बल । आप कमजोर दिल के है। या बहादुर दिल के बुरा आदमी जिसके विचार गन्दे हो उससे न जाने कितने लोगों के विचार गन्दें होते है, भले ही वह अपने अपने मुँह से कुछ न बोले किन्तु उनकी आँखों से हमे उसके विचारों का पता चल जाएगा। उसके चेहरे पर छाए हुए बुराई की छाया हमें साफ नजर आएगी । हमारा मन अन्दर से अपने आप बोल उठेगा-यह आदमी पापी है।धोखे बाज है।झूठा है।
यदि हमारे विचार सुविकसित है तो हमारी जबान पर मिठास होगी। यदि हमारा मन शांत हो तो एक नयी शक्ति पैदा होगी इसमें हमें एक नया ज्ञान मिलता, नयी सोच मिलती है। इसलिए हमें अपने विचारों को सदा स्वच्छ, उच्च, पवित्र, महान रखना चाहिए। उन्हे हर बुरी वस्तु से दूर रखें,हर बुराई से दूर रखें। कुछ लोग ऐसे विचारों का ही प्रचार करते रहते है, वे जहाँ भी जाते है, आंतक, असफलता और निराशा के विचारों को अपने साथ ले जाते है। यही विचार दूसरे सुखी लोगों पर लाद कर उन्हें भी दु:खी करने का प्रयास करते है। ऐसे लोगों को अपने पास मत आने दीजिए। यदि यह भूल कर आ ही जाये तो इनके पास से स्वयं उठकर चले जाना ही भलाई है। भला करो, तो मन को शान्ति मिलेगी, शांत मन तो ईश्वर को पा लेता है।
अच्छा कर्म करने से अच्छाई मिलेगी, लोग आपका आदर करेगे। सबसे प्यार करोगे तो सब प्यार देगे। सबकी इज्जत करोगे तो सब इज्जत करेगें। इससे आप सफल इन्सान बन जायेगे।
आपके घर में सुख होगा
आपकी संन्तान सुखी होगी
अपने ऊँचे आदर्श विचारों से आप संसार का मन जीत सकते है।
3-मन को वश में करना सीखें
इंसान का मन चंचल है तथा प्रत्येक समय भटकता रहता है। इस बात को सभी लोग जानते है अगर आप इसें वश में नही करते तो अवश्य ही धोखा खाएँगे। यदि आप में आत्म–विश्वास है, यदि आपको अपनी बुद्वि पर पूरा भरोसा है तो ऐसे संकट के समय वही बुद्वि आपके अवश्य काम आयेगी शक्तिशाली जो नही होता जो मुसीबतों के समय ही अपनी शक्ति दिखाता है बल्कि वह है हालात के अनुसार ही कार्य–योग्यता तथा सफलता की क्षमता को सबके सामने प्रकट करके दिखाए, दिन तो आते–जाते है। परन्तु हमारा जीवन हमें फिर कहाँ मिलेगा जो कि चीज नाशवान है। उसकी चिन्ता क्यों? हमें यह सोचना और मानना चाहिए। आओं आज मौज उडाए, इस विश्व के सम्पूर्ण सुख हमारे है, हमारे चारों तरफ स्वादिष्ट से स्वादिष्ट भोजन फल–फूल एवं न जाने क्या कुछ पड़ा है। आज के दिन हम अच्छे से अच्छा खाना खाएँगे, अच्छे वस्त्र पहनेगे, मौज उडाये, मस्ती मारे, झूमे, नाचे, गायें अपने जीवन को सुखी बनायें, बस इस तरह की बातों से आपका यह दिन सुखी दिन होगा। आप अवश्य ही अपने जीवन को सुखी बनाने की कल्पना करें। खुशी में अच्छा काम करता है। उठिए, कोई ऐसा काम कर डालिए जो आपकी चिन्ताओं को मिटा दे। इस चिन्ता को हमेशा के लिए अपने मन से बाहर निकाल किसी ऐसे स्थान पर फेंक दीजिए जहाँ से मुडकर यह आप के पास न आ सके, अगर आप वास्तव में ही अपनी इन चिन्ताओं से छुटकारा पाना चाहते है:–
(1) क्रोध
(2) चिन्ता
(3) भय
(4) चिड़चिड़ापन
(5) निराशा
(6) एक दूसरे को देखकर जलना
(7) मन की डाँवाडोल हालत(मन की बिगडी हालत)
इन सातों शत्रुओं को अपने पास न आने दें, यही सब आपके सुख को नष्ट करने वाले है। यही आपकी प्रगति के मार्ग की बाधाएँ हैं। यही सब आपकी चिन्ता के सागर में डुबोकर आपके शरीर में विषैले पदार्थ भर देते है।
भाग्य को बनाने के लिए भी साहस की आवश्यकता पड़ती है ईश्वर ने तो यह आपके भाग्य में लिख दिया कि आपको दो समय की रोटी मिलेगी, आप उस रोटी की खोज करें, उसे पाने के लिए मेहनत करें, आटा गूँथे, चूल्हा जलायें, सब्जी बनायें, फिर रोटी खायें।
भगवान ने यदि यह सब कुछ भाग्य में लिख दिया है तो आप उसे पाने के लिए परिश्रम तो करेंगे ही। इन सम्पूर्ण कार्यो के लिए आपको अपने भीतर एक शक्तिशाली इच्छा शक्ति को जन्म देना होगा तथा साथ ही दृढ़ निश्चय करके गुस्सा, चिडचिडापन, दूसरों को देखकर, जलन, निराश, चिन्ता को अपने शत्रु समझकर जीवन से दूर कर दीजिए, उनका अन्तिम संस्कार कर दीजिए ताकि आप अपने सामान्य कार्यो को आराम पूरा कर सकें। जो लोग दूसरों को देखकर नही जलते, वही अपने कार्यो में सफल होते है। इसे कहते हैं सच्ची लगन सच्ची लगन से तो आदमी प्रभु को पा सकता है। तो फिर आप की मनोकामना पूरी हो सकती है आप अपनी इच्छा शक्ति आत्मविश्वास और लगन को एक साथ जोड़कर चलिए तो फिर देखिये आप कैसे महान बनते है। आपको सुख प्राप्त होगें दु:खों के समय अपने आप को सुधार कर अपने में उनका मुकाबला करने की शक्ति तथा योग्यता पैदा करना यही अच्छे गुण है। इससे ही आप सफल प्राणी माने जाएँगे। यही मनोवृत्ति आपको आपके खोए हुए सुख वापस ला देगी, आप सुखी होंगे। आपका परिवार सुखी होगा। मानव का स्वभाव होता है कि वह अपनी गलतियों और कमजोरियों को छुपाता है वह सदा दूसरों के सामने सिद्व करने की कोशिश करता है वह जो कुछ है दूसरा नही, यह भावना उसमें अहंभाव पैदा करती है। अहंकार को जन्म देती है। उसके कार्य उसको सफलता का आकलन तो खुद व खुद सामने आता–जाता है। उसकी दिन प्रतिदिन की प्रगति खुद ही लोगों के सामने आती चली जाती है। सिर्फ़ अंहकार में भरकर अपने को श्रेष्ट साबित करने की चेष्टा करने वाला कभी भी सफल सिद्व नही होता। विजय की ओर बढ़ना तो सच्चे मन से अपनी योग्यता और क्षमता का आकलन करना चाहिए। अंहकार से दूर रहकर विनयशील बनिए । सफलता और विजय के द्वार आप ही आप खुलते चलें जाएँगे।
Monday, January 26, 2009
खून के रिश्ते ।
Wednesday, January 21, 2009
छन्द कहीं नहीं गया था
रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
Saturday, January 10, 2009
अधिकारियों की हड़ताल
अधिकारियों की एक हड़ताल ने पूरे देश को बन्धक बना लिया है । करोड़ों लोगों को हैरान और परेशान करने वाले ये अधिकारी लगता है देश और जनता दोनों दे भी ऊपर हो गए हैं । ऑटोचालक से लेकर दफ़्तर जाने वाले सभी कर्मचारी परेशान ,एम्बुलेंस से अस्पताल जाने वाले परेशान : अधिकारियों का वेतन जो नहीं बढ़ा । इस तरह के आतंकवादी अधिकारी अपने वेतन को बढ़ाने के लिए पूरे देश को ही ब्लैकमेल करने पर तुले हैं ।इन्हें जो भी दण्ड दिया जाए वह कम है । क्या इन्हें रोटी के लाले पड़ गए हैं ? यदि नहीं तो इन्हें किसी की रोटी से खेलने का अधिकार किसने दिया ? क्या ये उन रोटी से वंचित रहने वाले ऑटोचालकों या अन्य कर्मियों की रोज़ी का खमियाज़ा भुगतेंगे ? दफ़्तरों के नुकसान का हिसाब-किताब देंगे ? नहीं ,तो क्यों नहीं ?इन्हें इनका प्रस्तावित वेतन देकर देश की सीमा पर भेज देना चाहिए तब इनको मालूम होगा कि नौकरी क्या चीज़ है । वातानुकूलित कक्ष में बैठकर ऐसा मज़ाक करना आसान लगता है । इन अड़ियल अधिकारियों के साथ वही व्यवहार होना चाहिए जो आतंकवादियों के साथ होता है ,क्योंकि इनका व्यवहार उनसे भी बदतर है ।
इस देश में ऐसे भी अधिकारी हैं ,जिनकी केवल सालाना वेतन-वृद्धि 36 लाख तक या ज़्यादा भी है ; जबकि भारत के महामहिम राष्ट्रपति जी का वार्षिक वेतन भी इतना नहीं है । ।आखिर जनता के पैसे पर ये लोग कब तक मौज़ करते रहेंगे ?
भाषा के बल पर उन्नति
Monday, December 15, 2008
अविश्वस्ते न विश्वसेत्
अविश्वस्ते न विश्वसेत्
पाकिस्तान पर भरोसा न कर हमें अपनी कार्यनीति व्यावहारिक और सुदृढ़ बनानी चाहिए ।ज़रदारी जी सुबह जो बयान ज़ारी करते हैं ,शाम होने तक उस से मुकर जाते हैं ।वे वहाँ की आम जनता के प्रति ज़वाबदेह न होकर सेना और आइ एस आई के प्रति ज़्यादा ज़वाबदेह हैं ।लगता है आज न सेना उनका हुक़्म मानने को तैयार है और न आई एस आई ।आतंकवादियों का और इस गुप्तचर शाखा का नाखून और मांस का रिश्ता है ।ऐसे हालात में ये इन तीनों में से किसी के भी विरुद्ध नहीं जा सकते ।जिस दिन विरोध में जाएँगे ,उस दिन किसी दूसरे देश में जाकर ठिकाना ढूँढ़ना पड़ेगा;पाकिस्तान का अतीत इसी बात की पुष्टि करता है। ऐसी कौन -सी लोकतान्त्रिक सरकार रही है ,जिसने फ़ौज़ के सामने घुटने न टेके हों ?कोई माँ अपने पोषित बच्चे को मार सकती है क्या?फ़िर हम पाकिस्तान से कैसे उम्मीद लगाए हुए हैं कि वह अपने आतंकी बच्चे को मारे ।क्या पालकर पहलवान इसलिए बनाया था कि भारत के कहने पर उसे मार दे ?पाकिस्तान का फ़ौजी शासक यह काम नहीं कर पाया तो बेचारे ज़रदारी क्या खाकर यह काम करेंगे ?हम भारतवासी इस ग़लतफ़हमी से निकलें और खुद कठोर एवं कूटनीतिक क़दम उठाएँ ।
- रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'Wednesday, December 3, 2008
चिकौटियाँ
1-समय का सदुपयोग
रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो समय का सदुपयोग सीखिए।घर में अधिक से समय बीवी- बच्चों के साथ बिताइए । नाते- रिश्तेदरों से बात करना हो तो दफ़्तर के समय में बात कर लीजिए। दफ़्तर का ही फोन मिल जाए तो फिर क्या कहना –जीभर बात कीजिए ।आपके सामने जो अपने काम के लिए सिर पर सवार है ,उसकी चिन्ता मत कीजिए ।वह तो पूरे दिन को बर्बाद करने के लिए आया है । इन्तज़ार कराकर उसकी सहायता कीजिए ।उसको देखकर भी अनदेखा कर दीजिए । एक बार में ही किसी का काम निबटा देंगे तो वह दुबारा दफ़्तर की ख़ाक छानने क्यों आएगा ?सर्दी का मौसम है, कुछ समय धूप में खड़े होकर स्वास्थ्य लाभ कीजिए । यही बचा-खुचा-नुचा स्वास्थ्य रिटायरमेण्ट के बाद काम आएगा।
2-बुलेट प्रूफ़ जैकेट
रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
आजकल चिन्ता है- निकम्मी बुलेट प्रूफ़ जैकेट की;जिन्हें पहनने के मुगालते में हमारे बहादुर पुलिसवाले शहीद हो गए । यह भ्रम मत रखिए कि हमारे नेता बहादुर नहीं हैं, वे निर्भय होकर नहीं रह सकते हैं ।यदि विश्वास न हो तो ये निकम्मी बुलेट प्रूफ़ जैकेट उन्हें पहना दीजिए ।पुलिसवालों के लिए नई ला दीजिए । नेतालोग देश के लिए क्या इतना त्याग नहीं कर सकते ? ये बहुत कुछ खा और पचा सकते हैं ।दो टके की गोली इनका बाल भी बाँका नहीं कर सकती ।शुभ कार्य में देरी क्या? हमारे बयान-बाँकुरे इस पुनीत कार्य में सबसे आगे रहेंगे । आदमी का इन्सल्टप्रूफ़ होना बहुत बड़ी ताकत है।इस ताकत के आगे बुलेट प्रूफ़ जैकेट की क्या औक़ात !
3 दिसम्बर 2008
Tuesday, December 2, 2008
रूबाइयाँ
जलने वाले खूब जलें हम हँसते हैं हम गाएँगे ॥
दुनिया बस्ती बनी ठगों की हम किसको अपना कह दें।
जिसका मन होगा सच्चा हम उसको गले लगाएँगे ॥26
जब से टूक-टूक हो बिखर गया हूँ ।
तब से और भी अधिक निखर गया हूँ।
मेरा ये पश्त मुक़द्दर रहा साथ मेरे
उम्मीदें लेकर मैं जिधर गया हूँ॥27
बचाके दामन तेरी गली से गुज़र गया हूँ ।
यादों का साया रहा साथ मैं जिधर गया हूँ ॥
देना था सिला क्या चाँद यही मेरी वफ़ा का ।
तेरे दिल से अब न्शे की तरह उतर गया हूँ ॥28
इस दिल पे तेरे क़दमों के निशान बाक़ी हैं।
महकते हुए ग़ेसुओं की पहचान बाक़ी है॥
हमेंचले गए छोड़कर तुम तो सरे-राह ।
फिर भी तुझे पा लेने के अरमान बाक़ी हैं ॥
रहती हैं हर वक़्त नशे में चूर आँखें।
कलेजे तक उतर जाती ये बेक़सूर आँखें ॥
खैर माँगो ख़ुदा से अपनी ज़िन्दगी की ।
हसीन क़यामत हैं ये पुरनूर आँखें ॥30
डूबते हुए को किनारा ही बहुत है ।
अँधेरी रात में तारा ही बहुत है ॥
एक क्या हज़ार जानें लुटा दें तुझपे हम
कजरारी आँखों का इशारा ही बहुत है ॥
31
इन स्याह ग़ेसुओं में पनाह दे दो।
दिल तक पहुँचने की राह दे दो ॥
ताउम्र रहे दिल में तेरी हसरत ।
नादान दिल को वह ग़ुनाह दे दो॥32
लिख-लिखकर मेरा नाम मिटाने वाले ।
तन्हाई में छुपकर आँसू बहाने वाले ॥
मेरी रुह की बेकली भला तू क्या जाने ।
यादों के निशान नहीं कभी जाने वाले ॥
Sunday, November 16, 2008
राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह का आयोजन
राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह का आयोजन