पथ के साथी

Monday, February 23, 2026

1495

 

मन की देहरीशीला मिश्रा



मेरे मन की देहरी पर,
             वे चुपके -चुपके आते हैं।
आस बँधाते, मनुहार करते,
              हौले से कुछ कह जाते हैं।
जब होता मेरा रीता -सा मन,
         साँसों की उखड़ती लय व स्पंदन,
जीवन से क्षुब्ध हो विकल नयन,
               वे आशा के दीप जलाते हैं।
मेरे मन की देहरी पर ,
              वे चुपके-चुपके आते हैं।

जब संवेदनाएँ आहत होतीं,
                  तब शब्दों में ढलने लगती हैं।
गीतों के शब्दों में गुँथी भावना,
                    पीड़ा प्रतिबिंबित करती है।
होता आंदोलित तन और मन,
               व्यर्थ- सा लगता यह जीवन।
बन उन गीतों की सुरम धुन,
                वे जीवन को महका जाते हैं।
मेरे मन की देहरी पर ,
                 वो चुपके -चुपके आते हैं।

एकांत प्रिय साथी बन जाता,
             स्वसंवाद की गठरी खुलती है।
अनवरत बहती अश्रुधारा,
               मुझसे गलबहियाँ करती है।
झिलमिल-झिलमिल बूँदे बन,
              बहती जाती मन की तड़पन।
तब सुखद समीर का झोंका बन,
                 वे कानों में गीत सुनाते हैं।
मेरे मन की देहरी पर,
                    वे चुपके-चुपके आते हैं।
    -0-

शीला मिश्रा,बी-4, सेक्टर -2,रॉयल रेसीडेंसीशाहपुरा थाने के पासबावड़ियाँलाँ ,भोपाल(म.प्र.)- 462039

-0-

19 comments:

  1. भावुक सृजन -सपना सी.पी. साहू 'स्वप्निल'

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार
      शीला मिश्रा

      Delete
  2. प्रभावशाली सृजन हेतु बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏
    अनुपमा त्रिपाठी
    'सुकृति '

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपको रचना अच्छी लगी , इसके लिए हृदय से आभार
      शीला मिश्रा

      Delete
  3. बहुत सुंदर भावपूर्ण अभिव्यक्ति । हार्दिक बधाई । सुदर्शन रत्नाकर

    ReplyDelete
    Replies
    1. आप जैसी विदुषी की प्रतिक्रिया मेरे लिए बहुत मायने रखती है। हृदय से आभार
      शीला मिश्रा

      Delete
  4. बहुत सुंदर अभिव्यक्ति- रीता प्रसाद

    ReplyDelete
    Replies
    1. रचना आपके मन तक पहुँची, अच्छा लगा। हृदय से आभार
      शीला मिश्रा

      Delete
  5. Bahut बहुत सुंदर सृजन...हार्दिक बधाई

    ReplyDelete
    Replies
    1. मेरा सृजन आपको पसंद आया ,तहे दिल से आभार
      शीला मिश्रा

      Delete
  6. बहुत सुन्दर भावभिव्यक्ति, हार्दिक बधाई

    ReplyDelete
  7. रचना के भाव आप तक पहुँचे ,खुशी हुई।हृदय से आभार
    शीला मिश्रा

    ReplyDelete
  8. गहन अनुभूति की सुंदर अभिव्यक्ति। बधाई आपको।

    ReplyDelete
    Replies
    1. रचना पर सुन्दर प्रतिक्रिया के लिए हार्दिक आभार
      शीला मिश्रा

      Delete
  9. रश्मि विभा त्रिपाठी25 February, 2026 11:37

    बहुत सुन्दर कविता।
    हार्दिक बधाई

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत -बहुत धन्यवाद!!!
      शीला मिश्रा

      Delete
  10. सुंदर एवं भावपूर्ण कविता !

    ~सादर
    अनिता ललित

    ReplyDelete
  11. प्रतिक्रिया के लिए हृदय से आभार!!!
    शीला मिश्रा

    ReplyDelete
  12. बहुत प्यारी रचना, मेरी हार्दिक बधाई

    ReplyDelete