मन की देहरी/ शीला
मिश्रा
मेरे मन की देहरी पर,
वे चुपके -चुपके आते हैं।
आस बँधाते, मनुहार करते,
हौले से कुछ कह जाते हैं।
जब होता मेरा रीता -सा मन,
साँसों की उखड़ती लय व स्पंदन,
जीवन से क्षुब्ध हो विकल नयन,
वे आशा के दीप जलाते हैं।
मेरे मन की देहरी पर ,
वे चुपके-चुपके आते हैं।
जब संवेदनाएँ आहत होतीं,
तब शब्दों में ढलने लगती हैं।
गीतों के शब्दों में गुँथी भावना,
पीड़ा प्रतिबिंबित करती है।
होता आंदोलित तन और मन,
व्यर्थ- सा लगता यह जीवन।
बन उन गीतों की सुरमई धुन,
वे जीवन को महका जाते हैं।
मेरे मन की देहरी पर ,
वो चुपके -चुपके आते हैं।
एकांत प्रिय साथी बन जाता,
स्वसंवाद की गठरी खुलती है।
अनवरत बहती अश्रुधारा,
मुझसे गलबहियाँ करती है।
झिलमिल-झिलमिल बूँदे बन,
बहती जाती मन की तड़पन।
तब सुखद समीर का झोंका बन,
वे कानों में गीत सुनाते हैं।
मेरे मन की देहरी पर,
वे चुपके-चुपके आते हैं।
-0-
शीला मिश्रा,बी-4, सेक्टर -2,रॉयल रेसीडेंसी, शाहपुरा थाने के पास, बावड़ियाँ कलाँ ,भोपाल(म.प्र.)- 462039
-0-

भावुक सृजन -सपना सी.पी. साहू 'स्वप्निल'
ReplyDeleteहार्दिक आभार
Deleteशीला मिश्रा
प्रभावशाली सृजन हेतु बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏
ReplyDeleteअनुपमा त्रिपाठी
'सुकृति '
आपको रचना अच्छी लगी , इसके लिए हृदय से आभार
Deleteशीला मिश्रा
बहुत सुंदर भावपूर्ण अभिव्यक्ति । हार्दिक बधाई । सुदर्शन रत्नाकर
ReplyDeleteआप जैसी विदुषी की प्रतिक्रिया मेरे लिए बहुत मायने रखती है। हृदय से आभार
Deleteशीला मिश्रा
बहुत सुंदर अभिव्यक्ति- रीता प्रसाद
ReplyDeleteरचना आपके मन तक पहुँची, अच्छा लगा। हृदय से आभार
Deleteशीला मिश्रा
Bahut बहुत सुंदर सृजन...हार्दिक बधाई
ReplyDeleteमेरा सृजन आपको पसंद आया ,तहे दिल से आभार
Deleteशीला मिश्रा
बहुत सुन्दर भावभिव्यक्ति, हार्दिक बधाई
ReplyDeleteरचना के भाव आप तक पहुँचे ,खुशी हुई।हृदय से आभार
ReplyDeleteशीला मिश्रा
गहन अनुभूति की सुंदर अभिव्यक्ति। बधाई आपको।
ReplyDeleteरचना पर सुन्दर प्रतिक्रिया के लिए हार्दिक आभार
Deleteशीला मिश्रा
बहुत सुन्दर कविता।
ReplyDeleteहार्दिक बधाई
बहुत -बहुत धन्यवाद!!!
Deleteशीला मिश्रा
सुंदर एवं भावपूर्ण कविता !
ReplyDelete~सादर
अनिता ललित
प्रतिक्रिया के लिए हृदय से आभार!!!
ReplyDeleteशीला मिश्रा
बहुत प्यारी रचना, मेरी हार्दिक बधाई
ReplyDelete