पथ के साथी

Sunday, March 22, 2026

1499-जल-दिवस

 

1- पहाड़ी झील(हाइकु)

 डॉ. कुँवर दिनेश सिंह


1

एकाकी झील,

देवदारों-बांजों में

पहाड़ी झील!

2

आया न कोई

शैवाल ओढ़कर

झील है सोई।

3

बीता शिशिर

झील के तल पर

कंपन फिर!

4

बलूत रक्षी

रहस्यभरी झील

निधि किसकी?

5

वन सघन

असंख्य पत्तों ढका

झील का मन।

6

झील है सोई

कविमन खोजता

रूपक कोई।

7

खिली है धूप

स्वर्णमयी हो रहा

झील का रूप।

8

चाँदनी तले

झील का चेहरा भी

रंग बदले।

9

आया समीप

झील के तट पर

पक्षी की बीप!

10

हिम-परत

स्थितप्रज्ञ-सी झील

योग-निरत!

-0-

डॉ. कुँवर दिनेश सिंह

प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, धामी (शिमला), हिमाचल प्रदेश।

ईमेल: hyphenjournal@gmail.com

मोबाइल: +91 94186 26090

 

-0-

2-वाह रे नीर, अद्भुत है तू / डॉकनक लता 

 

वाह रे नीर अद्भुत है तू

पृथ्वी का अस्तित्व है तुझसे 

जीवन का आधार है तू

तेरी बूँद- बूँबूँ अनमोल रतन 

ईश्वर का उपहार है तू 

वाह रे नीर ,अद्भुत है तू 

 

धारा के साथ बहे, नदी कहलाए 

लहरों के साथ चले तो समुद्र है तू 

ठहरे तो सुरम्य झील बने 

हिम के रूप में कठोर भी है तू 

वाह रे नीर अद्भुत है तू 

 

सम्पूर्ण ब्रह्मांड कायम है तुझसे 

नियंत्रण रहित प्रलय भी है तू 

कुछ नहीं था तब भी तू था 

कुछ नहीं होगा तब भी है तू 

 वाह रे नीर अद्भुत है तू 

 

निर्मल तुझी से है सारा जहान 

शीतलता की पहचान है तू 

तूफ़ानों की प्रचण्ड शक्ति है तुझमें 

प्यासों के लिए वरदान है तू 

वाह रे नीर अद्भुत है तू

-0-

40 comments:

  1. उपर्युक्त लिखे हुए हाइकु बहुत ही उत्कृष्ट हैं... 👏🏻👏🏻🙏🏻
    इसी क्रम में मेरी कविता को स्थान देने के लिए काम्बोज भइया को बहुत धन्यवाद....🙏🏻☺️

    ReplyDelete
    Replies
    1. डाॅ. कुँवर दिनेश22 March, 2026 23:54

      हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ!

      Delete
  2. बहुत सुन्दर सार्थक रचना आज के लिये।

    ReplyDelete
  3. सुन्दर हाइकु, उत्कृष्ट कविता, हार्दिक शुभकामनाएँ।

    ReplyDelete
  4. हार्दिक आभार!🙏💐

    ReplyDelete
  5. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" पर सोमवार 23 मार्च 2026 को लिंक की गयी है....

    http://halchalwith5links.blogspot.in
    पर आप सादर आमंत्रित हैं, ज़रूर आइएगा... धन्यवाद!

    !

    ReplyDelete
  6. हाइकु ने बेहद प्रभावित किया। कविता ने प्रकृति को आत्मसात कर लिया है

    ReplyDelete
    Replies
    1. डाॅ. कुँवर दिनेश22 March, 2026 23:55

      हार्दिक आभार!🙏

      Delete
  7. बहुत अच्छी कृतियां, हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    ReplyDelete
    Replies
    1. डाॅ. कुँवर दिनेश22 March, 2026 23:55

      हार्दिक धन्यवाद!🙏

      Delete
  8. सभी हाइकु बेजोड़. कविता भी सोद्देश्य.

    ReplyDelete
    Replies
    1. डाॅ. कुँवर दिनेश22 March, 2026 23:53

      हार्दिक आभार!🙏

      Delete
  9. आप सभी आदरणीय जन का हृदय से धन्यवाद.... 🙏🏻😊

    ReplyDelete
  10. उत्कृष्ट भाव हाइकु ,भावपूर्ण कविता। दोनों सुधि कवियों को हार्दिक बधाई।
    विभा रश्मि

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद!🙏

      Delete
  11. झील के हर रूप का वर्णन और जल के रूप-सौंदर्य का दर्श करने वाली सुंदर रचना!!

    ReplyDelete
    Replies
    1. डाॅ. कुँवर दिनेश23 March, 2026 17:57

      हार्दिक धन्यवाद!🙏

      Delete
  12. सुंदर प्रस्तुति

    ReplyDelete
  13. हमेशा की तरह बेहतरीन-सुंदर हाइकु
    विशेषतः -
    शैवाल ओढ़कर - सुंदर मानवीकरण
    निधि किसकी ?- प्रकृति का रहस्यवादी रूप
    असंख्य पत्तों ढका - बहुत सुंदर प्रयोग
    कविमन खोजता /रूपक कोई एवं स्तिथपज्ञ-सी - बेहतरीन
    दिनेश जी - उत्कृष्ट सृजन के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें

    कनक जी सुंदर रचना के लिए बहुत बधाई

    ReplyDelete
    Replies
    1. डाॅ. कुँवर दिनेश23 March, 2026 17:56

      हार्दिक आभार! 🙏💐

      Delete
  14. उत्कृष्ट हाइकु और बहुत सुंदर कविता के लिए डॉ दिनेश जी एवं डॉ कनक जी को हृदय तल से बधाई सुदर्शन रत्नाकर

    ReplyDelete
    Replies
    1. डाॅ. कुँवर दिनेश23 March, 2026 17:55

      हार्दिक धन्यवाद!🙏

      Delete
  15. रश्मि विभा त्रिपाठी23 March, 2026 13:04

    बहुत सुन्दर हाइकु। सुन्दर कविता।
    हार्दिक बधाई आप दोनों को।
    सादर

    ReplyDelete
    Replies
    1. डाॅ. कुँवर दिनेश23 March, 2026 17:54

      बहुत धन्यवाद!🙏

      Delete
  16. एक से बढ़कर एक हाइकु और कविता भी बहुत सुंदर!!

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद!💐

      Delete
  17. झील पर डाॅ.कुँवर दिनेशजी के अपूर्व हाइकु - सृजन। कनक जी की सुंदर भाव कविता ।दोनों कवियों को हार्दिक बधाई।
    विभा रश्मि

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार!💐

      Delete
  18. सभी हाइकु अच्छे। हार्दिक बधाई।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद!💐

      Delete
  19. लाजवाब हाइकु, बहुत सुंदर कविता...दोनों रचनाकारों को हार्दिक बधाई।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद!🙏

      Delete
  20. बहुत सुंदर। उत्कृष्ट हाइकु, कविता भी प्रभावशाली।बहुत-बहुत बधाई रचनाकार द्वय को

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार!💐

      Delete
  21. Dr दिनेश जी और डॉ कनक जी आप दोनों के सुंदर सृजन के लिए हार्दिक बधाई । सविता अग्रवाल “सवि “

    ReplyDelete
  22. कुँवर दिनेश सिंह जी के हाइकु और कनक जी की कविता के लिए हार्दिक बधाई।

    ReplyDelete
  23. उत्कृष्ट हाइकु, बिम्ब प्रभावशाली। कविता मनभावन। दोनो आदरणीय रचनाकारों को हार्दिक बधाई।

    ReplyDelete