पथ के साथी

Friday, June 27, 2025

1470

 

गाँव  में क्या रखा है 

सुरभि डागर 

 


 

 गाँव  में रखा ही क्या है 

छुपा रखा है एक माना 

लोग कहते हैं गाँव  में क्या रखा है 

गाँव  में मेरे बचपन की सुनहरी यादें 

गर्मी में तारों की छाँव में लगी मच्छरदानी।

बिस्तर पर दादी विजना डुलाती

साथ में सुनाती  कहानी ।

सुनते-सुनते  कहानी न जाने 

मैं कब सो जाती।

रूठने पर माँ ,दादी मुझे मनाती

अपने हाथों से निवाला खिलाती

उस वक्त को तलाशता मेरा मन

लोग कहते हैं पुराने वक्त में क्या रखा है

गाँव  की मिट्टी में बसा है मेरा बचपन

लोग कहते हैं गाँव  में क्या रखा है 

घर से राह में  झाँकते  झरोखे ,

कहीं नीम की ठंडी हवा के थे झोंके

चौपाल में होते थे दादा,ताऊ,चाचा

घर के मुखिया और काका।

कुओं से वहता ,वरहो में पानी

पेड़ों पर आम से भरी होती डाली,

खेतों की छटा होती थी निराली

पगडंडियों पर घूमती थी घसियारी

पुराने बक्सों को तलाशती मेरीआँखे,

उन पुराने बक्सों में बन्द है एक माना।

लोग कहते हैं गाँव  में क्या रखा है 

-0-

 

15 comments:

  1. अनिता मंडा27 June, 2025 20:07

    सच, गांव में यादों का एक पूरा गांव रखा है।
    सुंदर भावपूर्ण कविता। बधाई सुरभि जी।

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर कविता, हार्दिक शुभकामनाएँ।
    -भीकम सिंह

    ReplyDelete
  3. बहुत सुंदर भावपूर्ण कविता, दादी के हाथों से निवाला...तारों भरा आसमान...सुन्दर रेखाचित्र।
    हार्दिक बधाई सुरभि जी।

    ReplyDelete
  4. बहुत सुंदर चित्रण। भावपूर्ण कविता। सुदर्शन रत्नाकर

    ReplyDelete
  5. सुन्दर विवेचना

    ReplyDelete
  6. बहुत सुंदर रचना... हार्दिक बधाई सुरभि जी।

    ReplyDelete
  7. यादों को खुरचती सुंदर कविता के लिये हार्दिक बधाई -दिनेश चन्द्र पाण्डेय

    ReplyDelete
  8. बहुत सुंदर चित्रण। भावपूर्ण रचना।हार्दिक बधाई।

    ReplyDelete
  9. बहुत सुन्दर खाका खींचा गाँव का।

    ReplyDelete
  10. गुंजन अग्रवाल अनहद28 June, 2025 11:03

    बहुत सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया है आपने,,बहुत बधाई 💐💐

    ReplyDelete
  11. आप सभी का हार्दिक आभार।

    ReplyDelete
  12. बहुत सुंदर रचना, बधाई सुरभि जी!

    ReplyDelete
  13. Dr.Purnima Rai29 June, 2025 20:25

    सुंदर अभिव्यक्ति! वर्तमान संदर्भ में भारतीय ग्रामीण जीवन की सजीव झांकी प्रस्तुत की।

    ReplyDelete
  14. बहुत सुंदर... यादों के झरोखे में बसा गाँव!

    ~सादर
    अनिता ललित

    ReplyDelete
  15. बचपन में लौटती यादें. बहुत सुखद एहसास. बधाई सुरभि जी.

    ReplyDelete